नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, भारत को एथलेटिक्स में पहला मेडल
नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, भारत को एथलेटिक्स में पहला मेडल भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है। कवि वाहिद अली 'वाहिद' ने कारगिल युद्ध के दौरान यह कविता लिखी कविता याद आई, जिसमें भाले को दूर तक फेंकने के लिए कहा गया है। कविता... कब तक बोझ संभाला जाए द्वन्द कहां तक टाला जाए।। दूध छीन बच्चों के मुख से क्यों, नागों को पाला जाए।। दोनों ओर लिखा हो भारत सिक्का वही उछाला जाए।। तू राणा का वंशज है तो फेंक जहां तक भाला जाए।। इस बिगड़ैल पड़ोसन को भी फिर शीशे में ढाला जाए।। तेरे-मेरे दिल पर ताला राम करें या ताला जाए।। 'वाहिद के घर दीप जले तो मंदिर तक उजियाला जाए।। ओलंपिक की इस व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था। टोक्यो ओलंपिक का 16वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि आज भारत का 13 साल बाद ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा का पहल...