भारत के टोक्यो 2020 ओलंपिक पदक विजेताओं को जानें।
भारत के टोक्यो 2020 ओलंपिक पदक विजेताओं को जानें मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक के साथ टोक्यो 2020 से भारत को पहला पदक दिलाया। वहीं, नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत की वेटलिफ्टर मीराबई चानू ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा में रजत पदक के साथ भारत का पदक खाता खोला। यह भारत का टोक्यो ओलंपिक में यह पहला पदक था। इसके साथ ही सिडनी 2000 में Karnam Malleswari के कांस्य के बाद यह भारत का दूसरा वेटलिफ्टिंग ओलंपिक पदक था। वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। लवलीना बोरगोहेन, ब्रॉन्ज़ मेडल - वूमेंस वेल्टरवेट (64-69 किग्रा) अपने ओलंपिक डेब्यू में लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने महिलाओं के 69 किग्रा में तुर्की की शीर्ष वरीयता प्राप्त बुसेनाज़ सुरमेनेली (Busenaz Surmeneli) से सेमीफाइनल में हारने के बाद टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता। लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन-चिन चेन ((Nien-Chin Chen) को हराकर पदक पक्का किया था। पीवी सिंधु, ब्रॉन्ज़ मेडल - वूमेंस सिंगल...