टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का समापन समारोह आज। 8 अगस्त 2021
समापन समारोह आज, भारतीय दल की अगुआई करेंगे बजरंग टोक्यो ओलंपिक खेलों के समापन समारोह 8 अगस्त 2021 रविवार को जितने भारतीय खिलाड़ी चाहें भाग ले सकते हैं, लेकिन केवल 10 अधिकारी ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों के रविवार 8 अगस्त 2021 को होने वाले समापन समारोह में जितने भारतीय खिलाड़ी चाहें भाग ले सकते हैं, लेकिन अधिकारियों में केवल 10 अधिकारी ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं। जहां उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने पारंपरिक पोशाक पहनीं, वहीं वे समापन समारोह में ट्रैक सूट पहने हुए भाग लेंगे। भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होने वाले समारोह में हॉकी और कुश्ती के अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों के भाग लेने की आशा है। शनिवार को भारत के लिए सातवा व अंतिम पदक, कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया समापन समारोह में भारतीय दल की अगुआई करेंगे। हम आपको बता दें कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के प्रोटोकॉल के अनुसार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों सहित भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए ध्वजवाहक बनेंगे। आपको याद होगा कि उद्घाटन समारोह में पुरुष ...