टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का समापन समारोह आज। 8 अगस्त 2021
समापन समारोह आज, भारतीय दल की अगुआई करेंगे बजरंग
टोक्यो ओलंपिक खेलों के समापन समारोह 8 अगस्त 2021 रविवार को जितने भारतीय खिलाड़ी चाहें भाग ले सकते हैं, लेकिन केवल 10 अधिकारी ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
टोक्यो ओलंपिक खेलों के रविवार 8 अगस्त 2021 को होने वाले समापन समारोह में जितने भारतीय खिलाड़ी चाहें भाग ले सकते हैं, लेकिन अधिकारियों में केवल 10 अधिकारी ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
जहां उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने पारंपरिक पोशाक पहनीं, वहीं वे समापन समारोह में ट्रैक सूट पहने हुए भाग लेंगे।
भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होने वाले समारोह में हॉकी और कुश्ती के अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों के भाग लेने की आशा है।
शनिवार को भारत के लिए सातवा व अंतिम पदक, कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया समापन समारोह में भारतीय दल की अगुआई करेंगे।
हम आपको बता दें कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के प्रोटोकॉल के अनुसार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों सहित भविष्य की खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए ध्वजवाहक बनेंगे।
आपको याद होगा कि उद्घाटन समारोह में पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भारत के ध्वजवाहक थे।
टोक्यो खेलों में भारत के पदक।
01. भारत पहला पदक 24 जुलाई 2021 को पहले ही दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक दिलाया था।
02. भारत के लिए दूसरा पदक 1 अगस्त 2021 को बैडमिंटन में पी वी संधू ने जीता। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर वे भारत की पहली महिला डबल ओलंपिक पदक विजेता बनीं।
पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसरिया वेंकट सिंधु है। वह भारत की एक प्रोफेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। पीवी सिंधु ने इस साल टोक्यो 2020 उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला एकल में तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में दुनिया की 9वें नंबर की चीन की ही बिंग जिओ पर सीधे गेम में जीत के बाद भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
03. भारत के लिए तीसरा पदक 4 अगस्त 2021 को लवलीना बोरगोहेन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इन्होंने यह पदक महिला मुक्केबाजी के वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) में जीता।
04. भारत के लिए चौथा पदक 5 अगस्त 2021 को हॉकी टीम ने ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
05. भारत के लिए पांचवां पदक 5 अगस्त 2021 को ही रवि दहिया ने कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीता है।
06. भारत के लिए 7वां पदक नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के आखिरी दिन 7 अगस्त 2021 को दिलाया। आज भारत को रेसलिंग में बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक का छठा मेडल दिलाया। इसके अलावा ये भारत का चौथा ब्रॉन्ज मेडल है।
बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा मेडल है।
07. भारत के लिए 7वां पदक नीरज चोपड़ा ने दिलाया। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है यह पहले एथलेटिक्स में जिन्होंने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
Comments
Post a Comment