टोक्यो ओलंपिक 2020-2021 का उद्घाटन समारोह से संबंधित जानकारी।
टोक्यो ओलंपिक 2020-2021 का उद्घाटन समारोह चार नहीं पांच साल के इंतजार के बाद ओलिंपिक खेलों का आयोजन का उद्घाटन 23 जुलाई 2021 को हुआ। ओलिंपिक खेल पिछले साल अपने निर्धारित समय पर 2020 में होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस मेगा इवेंट को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। जापान सरकार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने तमाम मुद्दों पर विचार करने के बाद ही टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजन को हरी झडी दी गई। पुनर्निर्धारित टोक्यो ओलिंपिक उद्घाटन 23 जुलाई 2021 को तोक्यो खेलगांव में स्थित नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी हुई। जबकि इन खेलों का समापन 8 अगस्त 2021 को होगा। ऐसा अनुमान है कि टोक्यो ओलिंपिक में 33 खेलों में 206 देशों के लगभग 11,000 एथलीट भाग लेंगे। इस बार 5 नए खेल ओलंपिक में जोड़े गए हैं- सर्फ़िंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, कराटे और बेसबॉल। यही नहीं, बेसबॉल (पुरुष) और सॉफ्टबॉल (महिला) की ओलंपिक में वापसी हो रही है। जापान 2021 चौथी बार ओलंपिक्स का आयोजन कर रहा है। इससे पहले भी जापान तीन बार ओलंपिक का आयोजिन कर चुका है - 1964, 19...