टोक्यो ओलंपिक 2020-2021 का उद्घाटन समारोह से संबंधित जानकारी।

टोक्यो ओलंपिक 2020-2021 का उद्घाटन समारोह

चार नहीं पांच साल के इंतजार के बाद ओलिंपिक खेलों का आयोजन का उद्घाटन 23 जुलाई 2021 को हुआ। ओलिंपिक खेल पिछले साल अपने निर्धारित समय पर 2020 में होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस मेगा इवेंट को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। 

जापान सरकार और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने तमाम मुद्दों पर विचार करने के बाद ही टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजन को हरी झडी दी गई।

पुनर्निर्धारित टोक्यो ओलिंपिक उद्घाटन 23 जुलाई 2021 को तोक्यो खेलगांव में स्थित नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी हुई।  जबकि इन खेलों का समापन 8 अगस्त 2021 को होगा। 

ऐसा अनुमान है कि टोक्यो ओलिंपिक में 33 खेलों में 206 देशों के लगभग 11,000 एथलीट भाग लेंगे। 

इस बार 5 नए खेल ओलंपिक में जोड़े गए हैं- सर्फ़िंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, कराटे और बेसबॉल। यही नहीं, बेसबॉल (पुरुष) और सॉफ्टबॉल (महिला) की ओलंपिक में वापसी हो रही है।

जापान 2021 चौथी बार ओलंपिक्स का आयोजन कर रहा है। इससे पहले भी जापान तीन बार ओलंपिक का आयोजिन कर चुका है - 1964, 1972 और 1988 में।

टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों के शुभंकर को 'मिराइतोवा' और 'सोमाइटी' नाम दिया गया है। इसे ख़ास जापानी इंडिगो ब्लू रंग का पैटर्न दिया गया है। यह जापान की सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिकता दोनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 'मिराइतोवा' जापानी कहावत से प्रेरित है।

सबसे पहले ग्रीक ओलंपिक दल ने नेशनल स्टेडियम में मार्च का नेतृत्व किया। आइसलैंड और आयरलैंड आने वाले अगले दो देश हैं। 

भारत 21वें नंबर पर  मार्च करने वाला दल था।टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल की अगुआई छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज (बॉक्सर) एमसी मेरी कॉम और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने की।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 228 सदस्यों का एक बड़ा दल भेजा है। जिन्होंने अलग-अलग खेलों में क्वालीफाई किया है। जबकि 2016 के रियो ओलंपिक में भारत ने 117 एथलीट भेजे थे। इस बार ओलंपिक में भारत 18 खेलों में हिस्सा लेगा। 

भारत के इतने खिलाड़ी समारोह में लेंगे हिस्सा
टोक्यो ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारत की तरफ से 20 खिलाड़ी और 6 अधिकारी सहित कुल 26 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। 

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा के अनुसार, आयोजकों द्वारा कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी देशों से उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या में कमी के लिए कहा गया है। इसी के बाद भारतीय दल ने अपनी संख्या मैं भी कमी की गई।

और आयोजन में भाग लेने वाले इस प्रकार थे हॉकी से 1, मुक्केबाजी से 8, टेबल टेनिस से 4, जिमनास्टिक से 1, तैराकी से 1, नौकायन से 4, तलवारबाजी से 1 खिलाड़ी, जबकि 6 अधिकारियों भी शामिल किया गया। वैसे तो हाकी खिलाड़ी उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लें रहे थे, लेकिन पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक हैं, इसलिए उन्होंने इसमें हिस्सा लेंगे।

एथलेटिक्स स्पर्धाएँ 30 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगी।

खेलों की इस महा आयोजन में एक हज़ार से भी कम दर्शकों को समारोह में जाने की इजाज़त दी गई।

जापान के सम्राट नरुहितो खेल का शुभारंभ किया। 

जापान के सम्राट समेत मात्र 15 अंतरराष्ट्रीय नेता समारोह में शरीक हो हुए हैं।

2020 के ओलंपिक खेलों के दौरान रिकॉर्ड 43 प्रतियोगिताएँ और 339 कार्यक्रम होंगे, जो जापान में 42 जगहों पर आयोजित होंगे।

एक अनुमान के अनुसार टोक्यो ओलंपिक का पहला पदक 24 जुलाई को दिया जाएगा।

ग्रीस में प्राचीन ओलंपिया के पवित्र स्थल पर हेरा के मंदिर में बीते वर्ष 12 मार्च को टोक्यो ओलंपिक की मशाल जलाई गई । इसके बाद पैनाथेनिक स्टेडियम में एक समारोह के दौरान मशाल को जापान को सौंप दिया गया।

फिर टोक्यो ओलंपिक की मशाल रिले जापान में 25 मार्च से शुरू हुई और 23 जुलाई को खेलों के महाकुंभ के आगाज के साथ ख़त्म हुई।

जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फूल के आकार में बने ओलंपिक कड़ाह में लौ प्रज्वलित किया। जिसकी पंखुड़ियां खुली हुई थीं।

मेजबान जापान ने ओपनिंग सेरेमनी में सबसे आखिरी में परेड कर इस कार्यक्रम का समापन किया। जापान के 500 से भी ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक में किस्मत आजमा रहे हैं।

ओलंपिक रिंग को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी अंतरराष्ट्रीय एथलीटों द्वारा लाए गए उन बीजों से उगाए गए पेड़ों से ली गई है, जो तब लगाए गए थे जब टोक्यो ने पिछली बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी।

कोविड-19 पीड़ितों को श्रद्धांजलि

ओलंपिक समुदाय की ओर से कोरोना महामारी से सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके कारण 125 वर्ष पुराने ओलंपिक इतिहास में आधुनिक ओलंपिक खेल को पहली बार स्थगित करना पड़ा। कोरियामा नाम के एक कलाकार ने सालभर में पूरे दुनिया में वायरस के कारण हुई पीड़ा को दर्शाया।

लेखक
ॐ जितेंद्र सिंह तोमर


Comments

Popular posts from this blog

Class 2 | Bigganer | Vinjeet Chess Academy

Class 7 | Bigganer | VCA Queen's Movement

Promotion नियम