41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल
ओलंपिक 2020: चार दशक का सूखा खत्म, 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल Tokyo olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी। सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल दागे। Team India (Getty) टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने जर्मनी को दी मात, भारत ने किए 5 गोल, 41 वर्ष बाद जीता कांस्य पदक। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीता। भारत ने जर्मनी को 5-4 का स्कोर कर जर्मनी को हराया। हम आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने दो, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल कर इस मैच की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहला क्वार्टर जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही Timur Oruz ने ये फील्ड गोल किया। जिसके बाद जर्मनी 1-0 से आगे हो गई थी। टीम इंडिया के पास जवाबी हमला के रूप में 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह गोली करने से चूक गई। रुपिंदर पाल सिंह गोल करने में नाका...