Posts

Showing posts from July, 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 भारत की झोली में आया दूसरा मेडल

Image
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत की झोली में आया दूसरा मेडल मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं भारत की झोली में आया दूसरा मेडल भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल जीत लिया है. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कमाल कर दिया. इन दोनों ने कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. इससे पहले मनु भाकर ने इसी इवेंट की महिला सिंगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने आठ राउंड जीते. वहीं कोरियाई जोड़ी सिर्फ पांच राउंड ही जीत सकी. इसके साथ ही वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.  नई दिल्ली. भारत की लाडली मनु भाकर ने ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजीत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है. मनु इसके साथ ही ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. मनु ने रविवार को 10 ...