पेरिस ओलंपिक 2024 भारत की झोली में आया दूसरा मेडल
पेरिस ओलंपिक 2024 भारत की झोली में आया दूसरा मेडल
भारत की झोली में आया दूसरा मेडल
भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल जीत लिया है. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कमाल कर दिया. इन दोनों ने कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. इससे पहले मनु भाकर ने इसी इवेंट की महिला सिंगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने आठ राउंड जीते. वहीं कोरियाई जोड़ी सिर्फ पांच राउंड ही जीत सकी. इसके साथ ही वह आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.
नई दिल्ली. भारत की लाडली मनु भाकर ने ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजीत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.
यह मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है. मनु इसके साथ ही ओलंपिक इतिहास में ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
मनु भाकर और सरबजोत सिंह का मंगलवार को पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल के लिए दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये जिन से मुकाबला हुआ. भारतीय जोड़ी ने इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
मनु भाकर से पहले ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में दो मेडल जीते हैं. सुशील कुमार ने 2008 और 2012 में कुश्ती में मेडल जीते थे. इसी तरह स्टार शटलर पीवी सिंधु ने 2016 और 2020 में मेडल जीते हैं.
तीसरा मेडल भी जीत सकती हैं मनु भाकर
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दो मेडल जीत चुकीं महिला शूटर मनु भाकर अभी एक और मेडल पर कब्ज़ा जमा सकती हैं. पेरिस ओलंपिक में अभी मनु का अभियान खत्म नहीं हुआ है. अब मनु 25 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में भाग लेंगी, जो 2 अगस्त से शुरू होगा.
Comments
Post a Comment