2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का स्थगन।

2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक 2020

2020 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल, कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल के लिए टल गया था, आधिकारिक तौर पर बत्तीसवें  (XXXII) ओलम्पियाड के खेल, एक अन्तराष्ट्रीय योजनाबद्ध बहु खेल प्रतियोगिता है जिसमें अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है।

32 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई 2020 से 9 अगस्त 2020 के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में होना था। लेकिन वैश्विक बीमारी कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया और इसका आयोजन एक साल बाद के लिए टाल दिया गया। 

कोरोना वायरस के कहर के बीच टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) एक साल के लिए टाल दिए गए। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने ओलंपिक स्थगित होने की जानकारी स्वयं दी। शिंजो आबे ने कहा, "मैंने थॉमस बाख के सामने प्रस्ताव रखा कि ओलंपिक गेम्स  (Olympics 2020) एक साल के लिए टाल दिए जाएं। बाख इससे 100% सहमत थे।" थॉमस बाख इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के अध्यक्ष हैं। 

अब ओलंपिक खेल एक दिन पूर्व अर्थात 23 जुलाई 2021 से 08 अगस्त 2021 तक आयोजित होंगे। इन खेलों को टोक्यो 2020 के नाम से ही जाना जाएग।

इससे पहले रद्द हो चुके हैं 5 ओलंपिक, परंतु 20-20 टोक्यो ओलंपिक रद्द नहीं स्थगित हुए हैं।
तीन बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक तथा दो बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन नहीं हो पाया आइए इसके बारे में बताते हैं।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 
वर्ष      मेजबान      रद्द होने का कारण 
1916  बर्लिन        प्रथम विश्वयुद्ध 
1940  टोक्यो        द्वितीय विश्व युद्ध 
1944  लंदन          द्वितीय विश्व युद्ध 

 शीतकालीन ओलंपिक
1940    सौपोरा                   द्वितीय विश्व युद्ध 
1944    कॉर्टीना डी एम्पोजो  द्वितीय विश्व युद्ध 

हम आपको बता दें कि खेलों की मेजबानी के लिए तीन शहरों ने अपनी बोली पेश की थी: टोक्यो, मैरिड और इस्तांबुल। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति जिसे ओलंपिक संस्था के नाम से भी जाना जाता है 7 सितंबर 2013 को ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना के 125वें अधिवेशन में टोक्यो को मेजबान शहर घोषित किया था।

लेखक
ॐ जितेंद्र सिंह तोमर

Comments

Popular posts from this blog

Class 2 | Bigganer | Vinjeet Chess Academy

Class 7 | Bigganer | VCA Queen's Movement

Promotion नियम