01. स्क्रैच सॉफ्टवेयर
- Get link
- X
- Other Apps

स्क्रैच एक मुफ्त सॉफ्टवेयर है और उनके लिए उपयोगी है जो कोड लिखने में समस्याओं का सामना करते हैं।
कुछ साल पहले, अमेरिकन यूनिवर्सिटी एमआईटी मीडिया लैब ने बच्चों में कोडिंग की रूचि जागृत करने के लिए स्क्रैच नाम की एक फ्री सॉफ्टवेयर का निर्माण किया था। स्क्रैच सॉफ्टवेयर अब बहुत प्रचलित हो गया है और करोड़ों बच्चे, अध्यापक और अभिभावक आज स्क्रैच के उपयोग करते हैं।
स्क्रैच 1.4 प्रथम संस्करण था इसका दूसरा प्रमुख संस्करण स्क्रैच 2.0, के रूप में आया जिसे हम स्क्रैच 2 के नाम से भी जानते हैं ।
इसके बाद स्क्रैच का एक और संस्करण आया। यह स्क्रैच का पहला संस्करण था जिसमें ऑनलाइन तथा ऑफ़लाइन कार्य करना शामिल था।
यह 28 जनवरी, 2013 को सार्वजनिक बीटा में चला गया और इसे आधिकारिक तौर पर 9 मई, 2013 को जारी किया गया।
स्क्रैच प्रोग्राम विभिन्न दिलचस्प प्रोजेक्ट बनाने का तरीका बताता है। स्क्रैच को चित्रों के साथ समझाना आसान है।
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, जिसको कोडिंग भी कहते हैं। कोडिंग, नियोजनीयता बढ़ाने में एक साकारत्मक भूमिका निभाती है। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग करने से तर्कसम्मत सोच भी विकसित होती है।
स्क्रैच में बहुत सरल ब्लॉक-आधारित प्रोग्रामिंग के ज़रिये वीडियो गेम्स (खेल), एनिमेशन (चलती फिरती कहानियां) और इंटरैक्टिव कहानियां इत्यादि बना सकते हैं।
स्क्रैच के नए version 3.0 में कई नए उन्नत सुविधाएँ भी हैं जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।
चलिए स्क्रैच सॉफ्टवेयर सीखने का प्रयास करते हैं।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment