पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत के लिए जीता पहला मेडल।
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत के लिए जीता पहला मेडल।
मनु भाकर (निशानेबाज़)
अपने पूरे प्रयास के बाद भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में रविवार को महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंगश स्पर्धा में महिला वर्ग के फ़ाइनल में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक दिलाया हैं।
यह पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक है और लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के बाद से भारत के लिए निशानेबाजी में पहला ओलंपिक पदक है।
इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत को अपना पहला पदक मिल गया है और आगे बढ़ने की उम्मीद जाग गई है।
उन्हेंने मुक़ाबले में 221.7 प्वाइंट प्राप्त हुए हैं।
जबकि इस मुक़ाबले में पहले और दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी रहे।
इस इवेंट में 243.2 अंकों के साथ ओ ये जिन पहले स्थान पर रहीं और 241.3 अंकों के साथ किम येजी को दूसरा स्थान मिला।
मनु भाकर ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय निशानेबाज बनीं। उनसे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर (2004 एथेंस), अभिनव बिंद्रा (2008 बीजिंग), विजय कुमार और गगन नारंग (2012 लंदन) ने पदक जीता था।
Comments
Post a Comment